भारत के टू व्हीलर सेक्टर में स्कूटर सेगमेंट हाल के वर्षों में काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है, जिसकी वजह है बाइक के मुकाबले स्कूटर में मिलने वाला कंफर्ट और परफॉर्मेंस। मार्केट में स्कूटर की एक लंबी रेंज मौजूद है जो ज्यादा माइलेज से लेकर हाईटेक फीचर्स तक का दावा करते हैं। मगर कुछ लोग स्कूटर की माइलेज या फीचर्स के बजाय उसकी परफॉरमेंस को चुनते हैं। इस आर्टिकल में आप जान लीजिए भारत के टॉप 5 मोस्ट पावरफुल स्कूटर की कंप्लीट डिटेल।

  1. BMW C 400 GT

BMW Motorrad ने 2022 में भारत में C 400 GT पेश किया और यह भारत में अब तक का सबसे शक्तिशाली और सबसे महंगा पेट्रोल स्कूटर है। 11.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली C400 GT में 350cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 7,500rpm पर 33.5bhp का अधिकतम आउटपुट और 5,750rpm पर 35 Nm का पीक टॉर्क देता है। मोटर CVT गियरबॉक्स से जुड़ी है। BMW Motorrad का दावा है कि 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में 9.5 सेकंड का समय लगता है और इसकी अधिकतम रफ़्तार 139 किलोमीटर प्रति घंटा है।

  1. Yamaha Aerox 155

यामाहा एयरॉक्स भारत में सबसे शक्तिशाली पेट्रोल स्कूटरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। VVA तकनीक और फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम वाले 1-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित यह मोटर 8,000rpm पर 14.75 bhp और 6,500rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस पावरप्लेट को CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। एयरॉक्स 155 स्कूटर का वजन 126 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 5.5 लीटर है।

  1. Aprilia SXR 160

अप्रिलिया SXR 160 में 160cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, थ्री-वाल्व मोटर है जो 7,600rpm पर 10.86 bhp और 6,000rpm पर 11.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। SR 160 की कीमत 1,48,686 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

  1. Suzuki Burgman Street 125

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 एक फीचर-पैक स्कूटर है जो अपने 125cc इंजन की बदौलत दमदार है जो 6,750rpm पर 8.5bhp और 5,500rpm पर 10 Nm का पीक टॉर्क देता है। जापानी मैक्सी-स्टाइल स्कूटर की कीमत 96,824 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका वजन 111 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.5 लीटर है।

  1. TVS Ntorq Race XP

TVS Ntorq यकीनन भारत में बिकने वाले सबसे स्पोर्टी 125cc स्कूटर में से एक है। इसके कई वेरिएंट उपलब्ध हैं और यह अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा फ़ीचर वाले मॉडल में से एक है। इसमें 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर है। जहाँ Ntorq के रेगुलर वेरिएंट 9.3 bhp और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करते हैं, वहीं Ntorq के Race और Race XP ट्रिम्स में इसी इंजन से 10.06 bhp और 10.8Nm का टॉर्क मिलता है।