होंडा ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारत में अपनी नई होंडा एसपी 125 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें OBD2B विनियमों के अनुरूप, भारतीय बाजार में इसे अप-टू-डेट रखने के लिए कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें पहला वेरिएंट डिस्क और दूसरा वेरिएंट ड्रम ब्रेक है।
2025 Honda SP125: वेरिएंट और कीमत
वेरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | कीमत में अंतर |
ड्रम | 91,771 रुपये | 87,468 रुपये | 4,303 रुपये |
डिस्क | 1,00,284 रुपये | 91,468 रुपये | 8,816 रुपये |
2025 Honda SP125: कलर ऑप्शन
नई होंडा एसपी 125 को पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल साइरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक शामिल हैं।
2025 Honda SP125: फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो SP125 में, 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डेडिकेटेड स्मार्टफोन ऐप का इस्तेमाल करके टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट और USB C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा LED हेडलाइट और टेल-लाइट, साइलेंट स्टार्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और कई अन्य फीचर्स मिलते रहेंगे
2025 Honda SP125: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नई होंडा एसपी 125 में दोनों अलॉय व्हील 18 इंच के लगाए गए हैं। दोनों पहियों में 130 एमएम के ड्रम ब्रेक (ड्रम वेरिएंट) और डिस्क वेरिएंट में 240 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक स्पेंशन और रियर में ट्विन रियर शॉक्स को दिया गया है।
2025 Honda SP125: स्पेसिफिकेशन
नई होंडा एसपी 125 में 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया गया है, जिसके साथ 160 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। बाइक का कर्ब वेट 116 किलोग्राम है और बाइक की सीट हाइट 790 एमएम है।
2025 Honda SP125: इंजन स्पेसिफिकेशन
नई होंडा एसपी 125 में 124cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है, जो 10.87 पीएस की पावर और 10.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। होंडा ने बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए SP125 को आइडल स्टॉप-स्टार्ट तकनीक से लैस किया है।