अगस्त में चुनिंदा कंपनियों के कार लॉन्च देख चुके ऑटो सेक्टर के लिए सितंबर का महीना भी कार प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। इस महीने इस महीने मारुति सुजुकी, सिट्रोएन, विनफास्ट और वोल्वो जैसी कंपनियां अपनी नई गाड़ियां भारतीय बाजार में उतारेंगी, तो देर न करते हुए आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
- New Maruti Suzuki SUV (लॉन्च डेट: 3 सितंबर)

मारुति सुजुकी अपनी नई 5-सीटर मिडसाइज एसयूवी पेश करने जा रही है। यह एसयूवी हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस को टक्कर देगी, लेकिन एरीना डीलरशिप नेटवर्क से बेची जाएगी। कोडनेम Y17, इस कार का नाम Victoris रखा जा सकता है। इसमें ग्रैंड विटारा वाला 1.5L माइल्ड हाइब्रिड और 116hp स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा। सीएनजी ऑप्शन भी पेश किया जा सकता है।
- Citroen Basalt X (लॉन्च डेट: 5 सितंबर)

सिट्रोएन अपनी बेसाल्ट का नया टॉप-एंड ट्रिम X पेश करेगी। प्री-बुकिंग ₹11,000 में शुरू हो चुकी है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव जैसे नई डैशबोर्ड पैटर्न, ब्रॉन्ज एक्सेंट्स और ब्लैक-टैन अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
- Vinfast VF7 (लॉन्च डेट: 6 सितंबर)

वियतनामी कंपनी विनफास्ट आखिरकार अपनी मिडसाइज ईवी VF7 की कीमतों का ऐलान करेगी। 4.5 मीटर लंबी इस एसयूवी में 70.8kWh बैटरी दी गई है। इसमें 204hp FWD और 350hp AWD वेरिएंट मिलेंगे, जिनकी WLTP रेंज क्रमशः 450km और 431km है। इसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स, 12.9-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स होंगे। इसकी कीमत लगभग ₹30 लाख रहने की उम्मीद है।
- Vinfast VF6 (लॉन्च डेट: 6 सितंबर)

VF7 के साथ ही कंपनी छोटी ईवी VF6 भी लॉन्च करेगी। इसमें 59.6kWh बैटरी और 204hp का FWD मोटर मिलेगा। इसकी WLTP रेंज 480km बताई गई है। फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन, ग्लास रूफ और ADAS शामिल होंगे। यह कार ₹20-25 लाख की रेंज में आएगी और टाटा कर्व्व ईवी व हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से मुकाबला करेगी।
- Volvo EX30 (लॉन्च डेट: सितंबर मध्य)

वोल्वो अपनी पहली ग्राउंड-अप इलेक्ट्रिक कार EX30 भारत में लॉन्च करेगी। यह लगभग ₹50 लाख की कीमत पर पेश होगी और BMW iX1 व BYD Sealion 7 को टक्कर देगी। इसमें 69kWh बैटरी और 272hp का इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जिसकी रेंज 480km होगी। इसका इंटीरियर रिसाइकल्ड मटेरियल से बना है और इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन के जरिए लगभग सभी कंट्रोल्स मिलेंगे।
(Source- Autocar India)