होंडा ने 2019 में CB650R और CBR650R बाइकों को लॉन्च किया था, जो अब तक कई देशों में लोकप्रिय रही हैं। इन बाइकों का एक प्रमुख अपडेट Honda की अनोखी E-Clutch तकनीक है, जो राइडिंग को और भी आसान और मजेदार बनाती है। अब Honda ने इन बाइकों के 2026 मॉडल के लिए नए रंग विकल्प पेश किए हैं, जिनमें कुछ भारत में भी उपलब्ध हो सकते हैं, तो देर न करते हुए जान लीजिए होंडा की इन दोनों बाइकों को मिले प्रमुख अपडेट की पूरी डिटेल।

MY26 Honda CB650R – नए रंग विकल्प

MY26 Honda CB650R को कंपनी ने अब चार नए रंगों में उपलब्ध कराया है, जिसमें Matte Gunpowder Black Metallic, Matte Jeans Blue Metallic, Candy Energy Orange और Grand Prix Red शामिल हैं।

इन रंगों का इस्तेमाल मुख्य रूप से फ्यूल टैंक पर किया गया है, जबकि बाइक के अन्य हिस्से ज्यादातर Graphite Black Metallic रंग में हैं। बाइक की स्टाइल को और उभारने के लिए इंजन और अलॉय व्हील्स पर ब्रॉन्ज फिनिश, और गोल्डन USD फोर्क्स दिए गए हैं।  अन्य प्रमुख फीचर्स में रेट्रो-स्टाइल हेडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल, लो-सेट हैंडलबार, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट, स्टब्बी एग्जॉस्ट शामिल हैं।

MY26 Honda CBR650R को मिले नए कलर ऑप्शन

CBR650R के MY26 मॉडल में भी मुख्य नया रंग विकल्प है, जो Matte Gunpowder Black Metallic with Yellow Accent हैं। यह रंग ऑल-ब्लैक थीम के साथ येलो एक्सेंट के साथ आता है, जो बाइक को रोड पर शक्तिशाली उपस्थिति देता है। येलो रंग फेयरिंग और सीट के नीचे के पैनल्स पर लागू है।

दूसरा विकल्प Grand Prix Red है, जो पहले की तरह है और भारत में उपलब्ध है। इसमें रेड, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट shades का मिश्रण है, जो Honda की रेसिंग विरासत को दर्शाता है।

फीचर्स

सीबीआर 650आर का डिज़ाइन एग्रेसिव और ट्रैक-ब्रेड है, और इसे CBR1000RR-R Fireblade से प्रेरणा मिली है। प्रमुख फीचर्स में ड्यूल LED हेडलाइट्स, रेक्ड विंडशील्ड, क्लिप-ऑन हैंडलबार शामिल हैं।

इंजन और तकनीकी विशेषताएं

दोनों बाइकों में 649cc, लिक्विड-कूल्ड, 16-वाल्व, DOHC इनलाइन-4 इंजन है, जो 95 PS और 63 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका जोड़ा 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।
E-Clutch तकनीक राइडिंग को आसान और रोमांचक बनाती है, जो शुरुआती और अनुभवी राइडर्स दोनों के लिए बेनिफिशियल हैं।

टेक फीचर्स की बात करें, तो इसमें 5-इंच फुल-कलर TFT स्क्रीन, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, रैडियल-माउंट फ्रंट ब्रेक्स और होंडा सिलेक्टेड टॉर्क कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।