Twitter Inc. दुनिया की सबसे पॉप्युलर सोशल मीडिया कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुआत अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों के कैलिफोर्निया में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के तौर पर हुई थी। कंपनी ट्विटर के अलावा Vine शॉर्ट वीडियो ऐप और Periscope लाइवस्ट्रीमिंग सर्विस भी ऑपरेट करती थी। अप्रैल 2023 में ट्विटर को Tesla के सीईओ और अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीद लिया। इसके बाद ट्विटर को रीब्रैंड करके X बना दिया गया और अब यह X Corp का एक हिस्सा है।
ट्विटर की शुरुआत मार्च 2006 में Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams ने की थी। और जुलाई 2006 में इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया गया। 2012 तक 100 मिलियन यूजर्स के साथ ट्विटर पॉप्युलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया। हर दिन इस पर 340 मिलियन ट्वीट होते थे और करीब 1.6 बिलियन सर्च क्वरी हर दिन की जाती थईं। 2013 में यह कंपनी पब्लिक हो गई। 2019 में ट्विटर के पास 330 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स थे।
25 अप्रैल 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की एक डील के तहत किया। मस्क द्वारा टेकओवर किए जाने के बाद ट्विटर में कई बड़े बदलाव किए गए। ट्विटर को हेट स्पीच के बढ़ते मामलों के चलते आलोचना भी झेलनी पड़ी। मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथ में लेने के बाद बड़े स्तर पर लेऑफ किया। कई कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी और कंपनी के वर्क कल्चर में भी बड़े पैमाने पर बदलाव हुए। Read More