समाजवादी पार्टी भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। यह मुख्यतः उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। सपा की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव द्वारा की गयी थी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश को दो मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दिए हैं। सपा का मुख्यालय 18 कोपरनिकस लेन, नई दिल्ली और 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ है। वर्तमान में पार्टी के पास लोकसभामें सीटों की संख्या 5 और राज्यसभा में सीटों की संख्या 13 है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह भारत सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। Read More