रतन टाटा 1990 से 2012 तक वे टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष बने। वह एक जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी थे। रतन टाटा को साल 200 में पद्म विभूषण और 2008 में पद्म विभूषण जैसे उच्च भारतीय नागरिक सम्मान से नवाजा गया। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को नवल टाटा और सोनू टाटा के घर हुआ था। उनके एक सगे भाई जिमी टाटा और एक सौतेले भाई नोएल टाटा है। जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। दोनों भाइयों का पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया। उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल और जॉन कॉनन स्कूल में हुई। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, यूएसए से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ आर्किटेक्चर में अपनी डिग्री प्राप्त की। 1975 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई की। 1991 में जेआरडी टाटा ने रतन टाटा को टाटा ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया। Read More