किसानों के लिए बड़े ऐतिहासिक सुधारों को लेकर केंद्र सरकार 2020 में तीन कृषि कानून लेकर आई थी। इसके विरोध में पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों के किसानों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए। 12 जनवरी 2021 से शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता गया। 26 जनवरी 2021 को किसान दिल्ली में लालकिले तक पहुंच गए। किसानों की भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और कई जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। कई महीनों तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। 19 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान किया।
किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार किसान आंदोलन की अगुवाई जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे हैं। दिल्ली में किसानों को रोकने के लिए सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। पिछली बार किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे किसान नेता राकेश टिकैत इस बार आंदोलन में शामिल नहीं हैRead More