कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर हैं। कार्तिक ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। बहुत कम समय में कार्तिक ने अपनी अदाकारी से करोड़ों की संख्या में फैंस बना लिए हैं।
कार्तिक ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से किया था। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। फिल्म और कार्तिक आर्यन, दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कार्तिक आर्यन डेब्यू के बाद से कई फिल्मी सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए वह फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट हुए थे। कार्तिक ने अपने साथ की लगभग हर चर्चित अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
सारा अली खान, कियारा आडवाणी और नुसरत भरूचा के साथ उनकी जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद की गई है। कार्तिक अपनी अदाकारी के साथ ही अपने फैशन सेंस के लिए भी खूब तारीफ पाते हैं।Read More