Reliance Jio Infocomm Limited को Jio के नाम से जाना जाता है जो एक भारतय टेलिकम्युनिकेशन्स कंपनी है और Jio Platforms की सब्सिडरी है। इसका हेडक्वार्टर महाराष्ट्र के नवीमुंबई में है। कंपनी देश के सभी 22 टेलिकॉम सर्किल में LTE सर्विस उपलब्ध कराती है। कंपनी देशभर के कई शहरों में सबसे पहले 5G नेटवर्क उपलब्ध करा रही है। जियो का लक्ष्य 2023 के आखिर तक देशभर में 5G Services पहुंचाना है।
Jio की शुरुआत 27 दिसंबर 2015 को बीटा फेज में हो गई थी और यह पार्टनर व कर्मचारियों के लिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध था। हालांकि, आम लोगों के लिए 5 सितंबर 2016 को जियो उपलब्ध हुआ और मार्केट में आते ही Airtel, Vodafone Idea जैसी दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर के लिए चिंता का सबब बन गई। कंपनी ने लॉन्च के कुछ सालों में ही बड़ा यूजर बेस तैयार कर लिया और फिलहाल यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जबकि 42.62 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
जियो ने सितंबर 2019 में अपनी फाइबर -टू-होम सर्विस लॉन्च की जो एक होम ब्रॉडबैंड है। Read More