आसान भाषा में कहें तो कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एक रिटायर्मेंट प्लान है। इस ईपीएफ को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)द्वारा संचालित किया जाता है। ईपीएफ योजना में कर्मचारी और उसका नियोक्ता/ कंपनी दोनों प्रत्येक महीने समान राशि जमा करते हैं। जमा की राशि मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12% होता है इसमें कंपनी द्वारा दिए गए योगदान का 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए सुरक्षित रखा जाता है। प्रोविडेंट फंड तीन तरह के होते हैं जिसमें पहला एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF), दूसरा पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और तीसरा जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) होता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)अपने सदस्यों को पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान करता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने हाल ही में एक नई सेवा शुरू की है जिसकी मदद से कर्मचारी अपने भविष्य निधि खाते की राशि एक संस्था से दूसरे संस्था में ऑनलाइन स्थानांतरित कर सकते हैं। अब अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदल कर एक संस्था से दूसरी संस्था में जाता है तो वह अपने भविष्य निधि खाते की राशि के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। Read More