दीपिका पादुकोण भारत की मशहूर एक्ट्रेस हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। दीपिका भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दीपिका पादुकोण को 3 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में पैदा हुई दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। दीपिका की मां का नाम उज्जवला पादुकोण है। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दीपिका ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। दीपिका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं- जिनमें बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस आदि हैं। Read More