भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता किसी भी अन्य देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। भारतीय लोग क्रिकेट से जुड़ी खबरों के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। इस खेल की लोकप्रियता का आलम यह है कि पान वाले की दुकान से लेकर शो रूम तक यदि टीवी पर लाइव मैच का प्रसारण होता दिखा तो लोग स्कोर जानने के लिए एकबारगी ठहर जाते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया मेंं क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। महान सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी विश्व पटल पर अनेकों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। एक समय दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट रन (सुनील गावस्कर) और सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (कपिल देव) लेने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर्स के नाम ही था। 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले शीर्ष-3 में दो भारतीय (सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली) ही हैं।Read More