आम बजट बिल्कुल वैसा ही है, जैसे हम अपने घरेलू खर्चों के लिए बजट बनाते हैं। जितनी हमारी कमाई होती है, खर्चे भी हम वैसे ही करते हैं। बजट शब्द फ्रांस के बुजे (Bougette) से निकला बताया जाता है। इसका मतलब चमड़े के बैग से होता है। इसमें साल भर में योजनाओं, सैलरी और पेंशन आदि पर होने वाले खर्च के अलावा राजस्व का भी लेखा-जोखा होता है। संविधान के ‘अनुच्छेद 112’ में ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ की चर्चा है। बजट एक तरह का मनी बिल (Money Bill) होता हैं। बजट को सबसे पहले संसद के लोकसभा (Loksabha) में पेश किया जाता हैं। इसके बाद इसे राज्यसभा में पेश किया जाता हैRead More