विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल और भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति में तैनात सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) शौर्य, धैर्य और राष्ट्र सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित होने का एक विशिष्ट उदाहरण है। भारत के एक प्रमुख अर्धसैनिक बल सीमा सुरक्षा बल (BSF) का गठन पाकिस्तान युद्ध के बाद 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। 1 दिसंबर 2022 को 58वां सीमा सुरक्षा बल दिवस मनाया गया था। बीएसएफ का आदर्श वाक्य – “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” है। शांति काल में भारत की अंतरराय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारतीय सीमा की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकना बीएसएफ की जिम्मेदारी है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है।
वर्तमान समय में बीएसएफ की 192 (03 NDRF bn) बटालियन है। बीएसएफ देश की 6,385.39 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है। यह सीमा क्षेत्र पर्वत, मैदान, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। बीएसएफ के प्रथम महानिदेशक श्री के एफ रुस्तम जी थे। बीएसएफ ने बांग्लादेश के लिबरेशन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बीएसएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत होता है। हाल ही में इसका अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का मामला काफी चर्चित रहा है।Read More