मोहम्मद आज़म खान (Mohammad Azam Khan) समाजवादी पार्टी के नेता हैं। उनका जन्म 14 अगस्त, 1948 (Date of Birth) को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ। वह मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं। यूपी में योगी सरकार आने के बाद उनके भ्रष्टाचार, लूट और चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज किए गए।
आजम खान की राजनीतिक यात्रा 1980 के दशक में शुरू हुई जब वह रामपुर से विधान सभा के सदस्य (Azam Khan Politician) के रूप में चुने गए। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है। वह यहां से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी का मुस्लिम फेस माने जाने वाले आजम खान अपने बयानों और कार्यशैली की वजह से विवादों में भी रहे हैं। उन पर ज़मीन अतिक्रमण और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। Read More