ऐश्वर्या राय बच्चन,अभिनेत्री (Aishwarya Rai Bachchan,Actress)
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ। उनकी माता जी का नाम वृंदा राय है और पिता जी का नाम कृष्णराज राय है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 1994 में मिस वर्ल्ड (Miss World) पेजेंट में विजेता बनी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की और अब तक वो कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाकारी के साथ अपनी सुंदरता और अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है और विश्व स्तर पर भी अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है।
ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर aishwaryaraibachchan_arb के नाम से एक्टिव हैं।
1.ऐश्वर्या राय की हिट फिल्में (Hit Movies)
ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो मोहब्बतें (2000), धूम 2 (2006), गुरु (2007) और जोधा अकबर (2008), साइंस फिक्शन फिल्म एंथिरन (2010) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) रही हैं।
2.ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कब की?
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी।
3.ऐश्वर्या राय की बेटी
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या (Daughter Aradhya) बच्चन है।
4.ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म कौन सी है?
ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म “और प्यार हो गया” (Aur Pyaar Ho Gaya) है, जो 1997 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका में अभिनय किया था। Read More