आदित्य एल-1 भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का सूर्य पर जाने वाला पहला मिशन है। इसे 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसरो आदित्य एल-1 की मदद से सूरज से निकलने वाली किरणों का अध्ययन करेगा। इसे इसरो द्वारा बनाए गए स्वदेशी रॉकेट PSLV XL C-57 की मदद से लॉन्च किया जाएगा। आदित्य एल-1 को सूरज और पृथ्वी के बीच में लैरेंज प्वाइंट-1 में रखा जाएगा। पृथ्वी से एल-1 प्वाइंट की दूरी करीब 15 लाख किमी है। वहीं सूरज से एल-1 की दूरी करीब 14 करोड़ 85 लाख किमी हैं। लैरेंज प्वाइंट 1 सूरज और धरती की कुल दूरी का मात्र एक फीसदी ही है।Read More