सोशल मीडिया पर एक-दूसरो को इशारों-इशारों में खरी-खोटी सुनाने वाला जोड़ी मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान अब फाइनली अलग होने वाले हैं। एक मुख्य पेपर के अनुसार दोनों ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। जोड़े ने कोर्ट में आपसी सहमित के साथ अर्जी दी है। इससे पहले मार्च में दोनों ने बयान जारी करके अपने अलग होने की खबर के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया था। दोनों एक्टर्स अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिशें कर चुके हैं। लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। अलग होने को होल्ड पर रखकर दोनों एक्टर कई मौकों पर साथ दिखाई दिए। कुछ हफ्तों पहले अपने बेटे अरहान के जन्मदिन पर दोनों को साथ देखा गया था। जहां मलाइका और अरबाज ने पेपर के किसी भी कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया वहीं करीबी सूत्रों के अनुसार एक हफ्ते पहले दोनों फैमिली कोर्ट में अर्जी दे चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही इस जोड़े को रेग्यूलर सेशन के लिए बुलाया जाएगा।

बता दें कि पिछले कई महीनों से पति अरबाज खान से अलग रह रही मलाइका अरोड़ा खान की बिल्डिंग से देर रात अर्जून कपूर को निकलते देखा गया है। पिछले काफी समय से मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। ये भी खबर चल रही थी कि अरबाज और मलाइका के रिश्तों कड़वाहट के पिछे अर्जून कपूर भी हो सकते हैं। spotboye.com में छपी खबर के अनुसार अर्जुन को देर रात मलाइका के घर के बाहर देखा गया है। जब वो मलाइका के घर से निकल रहे थे तभी कैमरे में कैद हो गये।

रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन रात 10 बजे मलाइका के घर पहुंचे थे और उन्‍हें रात को 1:30 बजे वहां से निकालते हुए देखा गया। हालांकि कहा जा रहा है कि हो सकता है कि अर्जुन उस बिल्डिंग में किसी और से मिलने आए हो। वैसे इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर देखा गया है। इससे पहले भी कई बार अर्जुन, मलाइका के घर आ चुके हैं।