हिंदी सिनेमा में 90 के दशक की लोलो के नाम से मशहूर करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मायानगरी मुंबई में हुआ था। करिश्मा शोमैन राजकपूर की पोती और रणधीर कपूर की बड़ी बेटी हैं। फिल्मों दुनिया से उनका रास्ता बचपन से ही रहा है। क्योंकि दादा से लेकर उनकी मां बबिता और पिता रणधीर दोनों ने हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है। करिश्मा अपनी छोटी बहन से काफी अटैच हैं। बॉलीवुड में महज 17 की उम्र में करिश्मा ने आमिर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी से डेब्यु किया और पहली बार में ही उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल गया। 1991 में आई ‘प्रेम कैदी’ राजा हिंदुस्तानी के बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर सुनने को मिल जाते हैं। बता दें कि वैसे तो करिश्मा ने सलमान खान, अजय देवगन, आमिर खान और गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ फिल्में की, लेकिन करिश्मा की जोड़ी गोविन्दा के साथ खूब जमी थी। उन्होनें गोविन्दा के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं। यहां जानते हैं करिश्मा के बारे में कुछ ऐसी खास बातें जिनसे शायद आप भी अंजान होंगे।
जैसे ऐश्वर्या की आखों का रंग नीला है वैसे ही करिश्मा की आंखें भी अपने आप में यूनीक हैं। क्यो करिश्मा कपूर की आंखों का रंग हरा है जो उन्हें उन्हें बाकी दूसरी एक्ट्रेस से यूनीक बनाता है। दरअसल, करिश्मा को हरा रंग रणधीर और दादा राज कपूर से विरासत में मिला है।
करिश्मा कपूर की फिल्म डेब्यू फिल्म राजा हिंदुस्तानी के लिए पहले ऐश्वर्या राय को एप्रोच किया गया था। इसी साल ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, इसलिए वे उतनी वे अपने करिअर की शुरूआत नहीं कर पाई। इसका फायदा करिश्मा को मिला और ये उनकी हिट साबित हुई।
राजकुमार संतोषी की फिल्म बरसात में पहले करिश्मा कपूर को एप्रोच किया गया। इसी फिल्म से पहले वे डेब्यू करने वाली थी लेकिन बाद में कुछ किन्हीं कारणों ये रोल ट्विंकल खन्ना को मिल गया।
फिल्म दिल तो पागल हैं में करिश्मा कपूर ने अपना बेस्ट दिया। लेकिन आपको बता दें कि यह रोल करिश्मा से पहले रवीना टंडन, जूही चावला, मनीषा कोइराला और काजोल को ऑफर किया गया था, जिसको इन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल करिश्मा कपूर की झोली में दिया गया। इस फिल्म के लिए इन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया।
करिश्मा को कुछ-कुछ होता है फिल्म के लिए भी रोल ऑफर किया गया था, लेकिन अपनी कुछ वजहों के कारण वे ये रोल अदा नहीं कर पाई। बाद में रानी को मिला।
फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है के दौरान करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें आई थी जिसके बाद अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर 11 अक्टूबर 2002 में दोनों की सगाई हुई। लेकिन वह 4 महीने बाद ही टूट गई। इसके पीछे की वजह यह बताई जाती है कि उस समय अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में एक स्ट्रग्लर थे और करिश्मा टॉप एक्ट्रेस थीं। इस बात से करिश्मा की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता कपूर को एतराज था, जिस वजह से दोनों की सगाई को तोड़ना पड़ा।
कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे समायरा और कियान राज हैं। लेकिन उन्हें इस शादी से दुख के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। संजय कपूर से तलाक ले लिया और अब दोनों ऑफिशियली भी अलग-अलग हो गए हैं। तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है तो वहीं करिश्मा जिस डुप्लेक्स में रहती हैं, वह उनके नाम ही रहेगा। इसके अलावा, संजय को बच्चों की पढ़ाई और बाकी के खर्च उठाने होंगे। दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा के पास रहते हैं। हालांकि पिता संजय को अपने दोनों बच्चों से मिलने का अधिकार है।
2012 में करिश्मा ने बॉलीवुड में फिर से कमबैक किया। लेकिन लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं करिश्मा की डेंजरस इश्क बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिलहाल, वे विभिन्न मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स और बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं।