Apr 27, 2025

सबसे पहले दुनिया में कहां उगे थे गुलाब के फूल?

Shravani Shailja

गुलाब से जुड़े हैरान करने वाले तथ्य

गुलाब के फूल अमूमन सभी को पसंद होते हैं। इसकी मदद से सभी भावनाओं को बखूबी व्यक्त किया जा सकता है। आइये हम आपको इसके बारे में चौंकाने वाले तथ्य बताएं।

70 मिलियन वर्ष पहले हुई थी उत्पत्ति

कोलोराडो में एक प्राचीन गुलाब का 35 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म पाया गया, लेकिन अनुमान है कि गुलाब की उत्पत्ति सबसे पहले 70 मिलियन वर्ष पहले हुई थी।

5000 वर्ष पहले चीन में उगाए गए थे गुलाब

मनुष्य हज़ारों वर्षों से गुलाब की खेती करते आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले गुलाब के बगीचे 5000 वर्ष पहले चीन में उगाए गए थे।

प्राचीन मिस्र, रोम और ग्रीस में होती थी खेती

ऐतिहासिक अभिलेखों से पता चलता है कि प्राचीन मिस्र, रोम और ग्रीस में गुलाब उगाए जाते थे।

खाने योग्य होते हैं गुलाब के फूल

गुलाब खाने योग्य होते हैं, और इन्हें कई अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है। इनका स्वाद हल्का मीठा होता है, जबकि गहरे रंग के फूल ज़्यादा तेज़ स्वाद देते हैं।

दुनिया में गुलाब की 150 से ज़्यादा प्रजातियां

दुनिया में गुलाब की 150 से ज़्यादा अलग-अलग प्रजातियां हैं। हालांकि, इन मूल प्रजातियों के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है।

30,000 से ज़्यादा किस्म के गुलाब

नतीजतन फिलहाल 30,000 से ज़्यादा अलग-अलग गुलाब की किस्में और संकर हैं। भविष्य में इसके और अधिक होने की संभावना है।

अपने अंडों को लिए घोंसला बनाता है यह सांप