Apr 26, 2025

अपने अंडों को लिए घोंसला बनाता है यह सांप

Shravani Shailja

सांप के करीब 3 हजार प्रजाति

सांप सरीसृप प्रजाति से ताल्लुक रखने वाले जीव हैं। दुनिया में सांप के करीब 3 हजार प्रजाति हैं, जिनमें से करीब 600 प्रजातियां जहरीली होती हैं।

कुछ-कुछ सांप उड़ते भी हैं

जहरीले सांपों की कैटेगोरी में भी विभाजन है। इनमें से कुछ अधिक जहरीले होते हैं तो कुछ कम। कुछ-कुछ सांप तो ऐसे भी होते हैं जो उड़ सकते हैं।

अपने अंडों के लिए बनाते हैं घोंसला

हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताएंगे जो घोंसला बनाते हैं अपने अंडों के लिए। आपको शायद ही इन सापों के बारे में पता होगा।

सांपों का राजा माना जाता है

सांप की इस प्रजाति का नाम है किंग कोबरा। हिंदी में इसे नाग सांप कहते हैं। जैसे शेर जंगल का राजा माना जाता है। उसी तरह सांप की इस प्रजाति को सांपों का राजा माना जाता है।

सबसे खतरनाक सांपों में से एक

किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माने जाते हैं। वे बड़े रणनीतिक तरीके से शिकार करते हैं।

मादा किंग कोबरा बनाती हैं घोंसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मादा किंग कोबरा एकमात्र वो सांप है, जो अपने अंडों के लिए घोंसला बनाती हैं। बाकी किसी सांप के संबंध में ऐसा नहीं कहा जाता।

इन चीजों से तैयार करती हैं घोंसला

ऐसा कहा जाता है कि अपने अंडों को सुरक्षित रखने के लिए मादा किंग कोबरा पत्तियां, टहनियों और अन्य चीजों को इकट्ठा कर घोंसला बनाती है।

दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप

गौरतलब है कि किंग कोबरा को दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप भी कहा जाता है। इनकी लंबाई 18 फीट तक हो सकता है। किंग कोबरा मुख्य रूप से भारत, चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस सहित एशिया के कई देशों में पाए जाते हैं।

‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ नजर आए पृथ्वी शॉ… जानें कौन है ये लड़की