लाल किले से जुड़ी ये बातें कम लोग ही जानते हैं

Jul 21, 2025, 06:04 PM
Photo Credit : ( Express Archives )

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला, मुगलों की शानदार विरासत है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जिसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है।

Photo Credit : ( Express Archives )

इसे किला-ए-मुबारक के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई सुंदर महल, गुंबददार इमारतें और मस्जिदें हैं।

Photo Credit : ( Express Archives )

मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल किले को अपनी राजधानी शाहजहांनाबाद के महल के रूप में बनवाया था।

Photo Credit : ( Express Archives )

लाल किला अपनी विशाल दीवारों के लिए मशहूर है। किले का निर्माण 1638 से 1648 के बीच दस सालों में पूरा किया गया था।

Photo Credit : ( Express Archives )

इतिहासकारों के मुताबिक, किले में पेड़ों से घिरी एक छोटी नहर बहती थी जिसे नहर-ए-बहिश्त या जन्नत की नदी कहा जाता था जिसका पानी यमुना नदी से आता था।

Photo Credit : ( Express Archives )

लाल किले की वास्तुकला इस्लामी, फ़ारसी, तैमूरी, और हिंदू शैलियों की मिली-जुली शैली का शानदार नमूना दिखातीं हैं।

Photo Credit : ( Express Archives )

शाह महल के नाम से भी मशहूर दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम या आम लोगों के लिए बना सभा-भवन, और इम्तियाज़ महल के नाम से भी प्रसिद्ध रंग महल, लाल किले की कुछ खास इमारतें हैं।

Photo Credit : ( Express Archives )

कम ही लोग जानते हैं कि लाल किले में अंग्रेज़ों के सैनिको के लिए बनाए गए कई सैनिक निवास भी हैं।

Photo Credit : ( express archives )