May 05, 2025

क्या होता है साइबर अटैक?

नैना गुप्ता

बढ़ रहा भारत-पाक तनाव

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

डिफेंस वेबसाइट्स बनीं निशाना

इस बीच भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत की डिफेंस वेबसाइट्स को निशाना बनाया है।

4 दिन में दूसरी कोशिश

आपको बता दें कि 4 दिनों में यह दूसरी बार है जब भारत पर पाकिस्तान ने साइबर अटैक की कोशिश की है।

क्या होता है साइबर अटैक

लेकिन क्या आपको पता है कि साइबर अटैक आखिर होता क्या है? इसके क्या-क्या खतरे हैं?

नेटवर्क ठप करने की कोशिश

साइबर अटैक के जरिए किसी देश के नेटवर्क सिस्टम को हिलाने की कोशिश होती है। कंप्यूटर और सिस्टम में मौजूद डेटा को चुराने के साथ खुफिया जानकारी हासिल की जाती है।

डेटा खराब करने का प्रयास

कई बार डेटा को खराब करने (Deface) के लिए भी साइबर अटैक को अंजाम दिया जाता है।

दुश्मन देश करते हैं साइबर अटैक

कोई भी दुश्मन देश साइबर अटैक कर सकता है। सरकारी और प्राइवेट दोनों कंपनियों की वेबसाइटों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

खुफिया डेटा चुराने की कोशिश

भारत पर अभी हो रहा साइबर अटैक पॉलिटिकल कारणों से है। और पाकिस्तान की कोशिश सरकारी एजेंसियों का खुफिया डेटा चुराने की है।

10 अरब सूर्यों के द्रव्यमान वाली खोजी गई ‘मृत आकाशगंगा’, जानें इसके रहस्य