IPL में पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है, लेकिन वह पिछले 17 साल में कभी चैंपियन नहीं बन पाई।
इस मामले में मुंबई इंडियंस संयुक्त दूसरे नंबर पर है। उसने 5 बार यह कारनामा कर दिखाया है। मुंबई इंडियंस 5 बार की IPL चैंपियन है।
सनराइजर्स हैदराबाद भी 5 बार 200+ का लक्ष्य चेज कर चुकी है। उसने 2016 में डेविड वॉर्नर की अगुआई में IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी।
इस मामले में राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर है। उसने 4 बार ऐसा किया है। राजस्थान रॉयल्स IPL के शुरुआती संस्करण की चैंपियन है।
चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार 200+ का लक्ष्य चेज कर चुकी है। वह संयुक्त चौथे नंबर पर है। MI की तरह CSK भी 5 बार की IPL चैंपियन है।
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स भी 3 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज की है। KKR 3 बार (2012, 2014, 2024) की IPL चैंपियन भी है।
IPL में LSG ने भी 3 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज किया है। वह कभी चैंपियन नहीं बनी, लेकिन दो बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।
आईपीएल में 3 टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस 2-2 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी हैं।