ये हैं 800 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी टेस्ट मैच हार जाने वाली टीमें

Jun 25, 2025, 12:02 AM
Photo Credit : ( PTI )

अब तक 4 बार ऐसा हुआ जब टीम ने टेस्ट की दोनों पारियों में 800 से ज्यादा रन बनाए और वह मैच हार गई।

Photo Credit : ( PTI )

इस हारने वाली सूची में भारत के अलावा, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं।

Photo Credit : ( PTI )

खास यह है कि 4 में से 3 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की और वह भी बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के युग में।

Photo Credit : ( PTI )

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में 1948 में दोनों पारियों में कुल 861 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया था।

Photo Credit : ( PTI )

इसके बाद ऐसा 2022 में हुआ, जब पाकिस्तान ने रावलपिंडी में 847 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड ने उसे हरा दिया।

Photo Credit : ( PTI )

साल 2022 में न्यूजीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में कुल 837 रन बनाए, लेकिन इस बार फिर इंग्लैंड ने उसे हरा दिया।

Photo Credit : ( PTI )

ताजा मामला भारत का है। भारत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 835 रन बनाए, लेकिन जीता इंग्लैंड।

Photo Credit : ( PTI )

इंग्लैंड की जीत में बेन डकेट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में 149 रन बनाए। जो रूट 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

Photo Credit : ( PTI )

दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के एक भी बल्लेबाज को पवेलियन नहीं भेज पाए।

Photo Credit : ( PTI )