May 29, 2025

आईपीएल में बिना इंटरनेशनल डेब्यू किए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

ashutosh-rai

जानें 6 अनकैप्ड बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने रन बनाने की क्षमता से मनवाया लोहा

सूर्यकुमार यादव – 512 रन (2018)

सूर्यकुमार यादव ने 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 512 रन बनाए थे। उस वक्त वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए थे, लेकिन इस प्रदर्शन ने उनके करियर को नई दिशा दी।

इशान किशन – 516 रन (2020)

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने 2020 के आईपीएल में 516 रन बनाए थे। उस समय वे भारत के लिए नहीं खेले थे। उनके स्ट्राइक रेट और लंबे-लंबे छक्कों ने उन्हें चर्चा में ला दिया था।

प्रभसिमरन सिंह – 517 रन (2025)

2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने पूरे सीजन में 517 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर भी रहे।

रियान पराग – 573 रन (2024)

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग ने 2024 में खुद को एक मैच फिनिशर और भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने पूरे सीजन में 573 रन बनाए और यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

शॉन मार्श – 616 रन (2008)

आईपीएल के पहले ही सीजन में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने धमाल मचा दिया था। पंजाब किंग्स (तब की किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से खेलते हुए उन्होंने 616 रन बनाए थे। उस वक्त उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया था।

यशस्वी जायसवाल – 625 रन (2023)

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 के सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 625 रन बनाए थे।

IPL के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, सुरेश रैना हैं नंबर 1