चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में जगह बनाई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यह टीम कई बार आईपीएल की सबसे मजबूत टीम साबित हुई है।
मुंबई इंडियंस ने 2010, 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में फाइनल खेला है। इन फाइनल्स में उन्होंने पांच बार खिताब अपने नाम किया।
कोलकाता की टीम ने 2012, 2014, 2021 और 2024 में फाइनल में जगह बनाई है। इनमें से दो बार वह चैंपियन भी बनी।
आरसीबी ने अब तक 2009, 2011, 2016 और अब 2025 में फाइनल खेला है। हालांकि अभी तक टीम को खिताब जीतने का इंतजार है।
SRH ने 2016, 2018 और 2024 में फाइनल का टिकट कटाया। 2016 में टीम ने खिताब भी जीता था।
नई टीम होने के बावजूद गुजरात टाइटंस ने 2022 और 2023 में लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाई और 2022 में खिताब भी अपने नाम किया।
राजस्थान ने 2008 और 2022 में फाइनल खेला है। पहले सीजन में टीम ने चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था।
डेक्कन चार्जर्स की टीम ने केवल 2009 में फाइनल खेला था और उसी साल खिताब भी जीता।
दिल्ली की टीम ने 2020 में पहली बार फाइनल में कदम रखा, लेकिन ट्रॉफी से दूर रह गई।
पंजाब की टीम ने 2014 में फाइनल खेला था, मगर खिताब जीतने में नाकाम रही, फिर 2025 में मुंबई इंडियंस को हराकर एक बार फिर फाइनल में जगह बनाई।