May 27, 2025

IPL के वो कप्तान जिन्होंने सबसे अधिक बार बनाया 500 से ज्यादा रन, जानें टॉप पर कौन

ashutosh-rai

IPL में कप्तानों का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल इतिहास में कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने कप्तान रहते हुए भी बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया है।

500 से अधिक रन बनाने वाले कप्तान

ऐसे ही छह कप्तानों की सूची सामने आई है, जिन्होंने 500 या उससे अधिक रन सबसे ज्यादा बार बनाए हैं।

1- डेविड वॉर्नर

इस सूची में सबसे ऊपर हैं डेविड वॉर्नर, जिन्होंने 5 बार (2015, 2016, 2017, 2020, 2023) यह कारनामा किया है।

2- विराट कोहली

उनके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है जिन्होंने 4 बार 500 से अधिक रन बनाए हैं।

3- केएल राहुल

स्टार ओपनर केएल राहुल भी विराट कोहली के ही साथ हैं। उन्होंने भी 4 बार 500 से ज्यादा रन बनाया है।

कोहली-केएल राहुल ने कब-कब बनाया

कोहली की बात करें तो उन्होंने यह उपलब्धि 2013, 2015, 2016 और 2018 में हासिल की थी, जबकि केएल राहुल ने 2020, 2021, 2022 और 2024 में यह मुकाम छुआ।

4- सचिन तेंदुलकर

चौथे स्थान पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 2010 और 2011 हैं जिन्होंने 500 से अधिक रन बनाए।

5- गौतम गंभीर

वहीं, पांचवे स्थान पर पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर हैं जिन्होंने 2012 और 2016 में 500 से अधिक रन बनाए।

6- श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर (2020, 2025) ने 2-2 बार कप्तानी करते हुए 500+ रन बनाए हैं।

सारा तेंदुलकर ने शेयर कीं पिता सचिन और मां अंजलि की अनदेखी तस्वीरें