Apr 28, 2025

वनडे में 4 रन दे 6 विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर की पत्नी की 10 खूबसूरत तस्वीरें

आलोक श्रीवास्तव

मयंती लैंगर

लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लैंगर की बेटी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी की बहू मयंती लैंगर बिन्नी प्रसिद्ध स्पोर्ट्स जनर्लिस्ट हैं।

पति के साथ मयंती

मयंती लैंगर के पति भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के नाम वनडे का बड़ा रिकॉर्ड है। स्टुअर्ट ने 17 जून 2014 को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 4 रन दे 6 विकेट लिए थे।

2020 में बनी थीं मां

मयंती लैंगर ने 2012 में स्टुअर्ट बिन्नी से शादी की थी। सितंबर 2020 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। स्टुअर्ट बिन्नी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

कई टूर्नामेंट्स कर चुकी हैं कवर

मयंती लैंगर 2010 फीफा विश्व कप, 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2011, 2015 और 2019 क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल समेत कई टूर्नामेंट्स में होस्ट की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

बेहत खूबसूरत हैं मयंती लैंगर

मयंती लैंगर स्पोर्ट्स एंकरिंग का बड़ा नाम हैं। खेल की बारीकियों को एंगेजिंग तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने वाली मयंती लैंगर की खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चे होते हैं।

2006 में बनीं थीं पत्रकार

मयंती लैंगर ने साल 2006 में खेल पत्रकारिता में कदम रखा था। शुरू में वह अमेरिका में काम करती थीं। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान मयंती लैंगर फुटबॉल को काफी पसंद करती थीं।

पहली बार गेस्ट एंकर बनीं

मयंती अपनी फुटबॉल टीम का भी हिस्सा थीं। इससे उन्हें फुटबॉल से जुड़े नियम-कानून पता थे। उनके इस गुर ने उन्हें फीफा बीच फुटबॉल से जुड़ने में मदद की। वह गेस्ट एंकर बन गईं।

खूब हुई काम की तारीफ

गेस्ट एंकर की भूमिका में उनके काम की काफी सराहना हुई। बाद में मयंती को जी स्पोर्ट्स ने अपने साथ जोड़ लिया। जी स्पोर्ट्स की ओर से मयंती ने कई फुटबॉल टूर्नामेंट कवर किये।

फीफा वर्ल्ड कप भी किया होस्ट

इसके बाद मयंती ईएसपीएन टीम का हिस्सा बनी। वहां रहते हुए उन्होंने 2010 फीफा वर्ल्ड कप कवर किया। उसी साल दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े कार्यक्रमों को भी होस्ट किया।

IPL का हैं जाना-पहचाना नाम

मयंती बाद में स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ीं। तब से वह इसी ब्रॉडकॉस्टार के साथ हैं। वह 2011, 2015 और 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप को होस्ट कर चुकी हैं। वह IPL का भी जाना-पहचाना नाम हैं।

विराट कोहली के नाम होने वाला है IPL का ये खास रिकॉर्ड