सिडनी में 3 नवंबर 1990 में जन्मीं एलिस पेरी आईसीसी और फीफा विश्व कप दोनों में खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई हैं।
एलिस पेरी ने 2011 फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में स्वीडन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए इकलौता गोल किया था।
एलिस पेरी क्रिकेट की दुनिया की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में गिनी जाती हैं। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में असरदार हैं।
एलिस पेरी ने 8 आईसीसी वर्ल्ड कप (6 T20 और 2 ODI) जीते हैं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है।
एलिस पेरी महिला T20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं।
एलिस पेरी का टेस्ट में उच्चतम स्कोर नाबाद 213 रन (इंग्लैंड के खिलाफ) है। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है।
उनका वनडे में बैटिंग औसत 59.87 है, जो महिला क्रिकेट में उच्चतम है। उन्हें 2020 में सदी की महिला क्रिकेटर चुना गया था।
उनको कई बार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर कहा गया। उनका ग्रेसफुल लुक, सौम्यता और फिटनेस अलग पहचान देते हैं।
एलिस पेरी कभी भी ग्लैमर को नहीं बेचतीं, लेकिन फिर भी वह सोशल मीडिया और फैन बेस में सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर हैं।
उन्होंने 2007 में 16 साल में ऑस्ट्रेलियाई महिला फुटबॉल टीम के लिए मैच खेला। उन्होंने 2012 तक 18 मैच खेले और 3 गोल किए।
एलिस युवा लड़कियों के लिए आइकॉन हैं। उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा और अनुशासन के बल पर महिला एथलीट भी 2-2 खेलों में विश्व स्तर पर कमाल कर सकती हैं।