हथेली पर ‘क्रॉस’ निशान माना जाता है बेहद शुभ, ऐसे लोग होते हैं अकूत धन- संपत्ति के मालिक

Photo Credit : freepik

हस्तरेखा शास्त्र में कुछ ऐसे निशान बताए गए हैं, जो शायद ही लोगों के हाथ में होते हैं। हथेली में क्रॉस या X का निशान भी ऐसा ही एक खास निशान होता है।

Photo Credit : freepik

यदि क्रॉस का निशान शुभ स्थान पर हो तो जातक धनवान होता है। साथ ही उसे सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

Photo Credit : freepik

जबकि अशुभ स्थिति में होने से व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। आइए जानते हैं किस स्थान पर हथेली में क्रॉस का निशान होना शुभ होता है और कहां अशुभ।

Photo Credit : freepik

गुरु पर्वत पर हो ‘X’ का निशान

जिस व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर ‘X’ का चिह्न होता है उसे जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

Photo Credit : freepik

साथ ही उसका जीवनसाथी उससे बेहद प्रेम करता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता है और ऊंचे मुकाम पर पहुंचता है।

Photo Credit : freepik

सूर्य पर्वत पर ‘X’ का निशान

जिस व्यक्ति की हथेली के सूर्य पर्वत पर ‘X’ का चिह्न होता है ऐसे लोगों को प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। साथ ही इन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है।

Photo Credit : freepik

वहीं इन लोगों के अदर नेतृत्व के गुण होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में प्रतिष्ठा के साथ मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

Photo Credit : freepik

दोनों हाथों पर ‘X’ का निशान

दोनों हाथों पर ‘X’ का निशान होना बेहद शुभफलदायी होता है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में धन- दौलत कमाते हैं।

Photo Credit : freepik

वहीं ये जीवन में बहुत मान-सम्मान पाते हैं। अपने पुश्तों के लिए करोड़ों छोड़ जाते हैं। साथ ही नौकरी हो या बिजनस हर क्षेत्र में इन लोगों को अप्रत्‍याशित सफलता प्राप्‍त होती है।

Photo Credit : freepik