May 14, 2025

सुबह इन चीजों का दिखना होता है अशुभ

Vivek Yadav

कहा जाता है कि सुबह के समय अच्छी चीजें देखने से पूरा दिन खुशहाली से बीतता है।

लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो आपका पूरा दिन बिगाड़ सकती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कुछ चीजों का देखने से नकारात्मक असर पड़ता है।

घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही बंद घड़ी सामने नहीं पड़नी चाहिए। बंद घड़ी ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है।

झाड़ू-कूड़ेदान

सुबह झाड़ू या फिर कूड़ेदान भी आगे नहीं पड़ना चाहिए। वास्तु में इन चीजों का सुबह दिखना अशुभ बताया गया है।

बेडरूम में भी न रखें

झाड़ू और कूड़ेदान को बेडरूम में भी नहीं रखना चाहिए। सुबह उठते ही अगर किसी एक पर नजर पड़ी तो आपका पूरा दिन बिगड़ सकता है।

जूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही जूठे या खाली बर्तन नहीं देखना चाहिए। इससे घर में गरीबी आती है और खाने-पीने की कमी हो सकती है।

क्या करें

ऐसे में रात को ही सारे बर्तन को धोने की कोशिश करें जिससे सुबह इसे देखने से बच सकेंगे।

परछाई

वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही अपनी या किसी और की परछाई देखने से बचना चाहिए। इससे आपका पूरा दिन बिगड़ सकता है और साथ ही दिमाग पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

शीशा

वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए या फिर बेडरूम में बेड के सामने न रखा हो। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है।

क्या होता है डर्माप्लानिंग फेशियल? फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान