दुनिया का सबसे ऊंचा श्री कृष्ण मंदिर कहां पर हैं, किसने बनाई थी

Aug 13, 2025, 11:31 AM
Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए वृंदावन हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहीं पर उनका बचपन बीता था।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

भगवान श्री कृष्ण के मंदिर पूरे भारत के साथ ही दुनिया में भी हैं। लेकिन सबसे ऊंचा मंदिर कहां पर है ये शायद ही किसी को पता है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

भगवान श्री कृष्ण का सबसे ऊंचा मंदिर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थित है। किन्नौर में एक जगह है निचार जहां पर यूला कांडा है और यहीं पर दुनिया का सबसे ऊंचा कृष्ण मंदिर है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए खूब भीड़ लगती है। लेकिन यहां पहुंचना इतना भी आसान नहीं है। क्योंकि, हिमालय के रास्ते लंबी पैदल यात्रा करना पड़ता है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

भगवान श्री कृष्ण का ये मंदिर झील के बीच में स्थित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस झील का निर्माण पांडवों ने अपने वनवास के दौरान किया था।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

यहां के लोगों का मानना है कि पांडवों ने ही इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की थी। यह मंदिर 4500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

इस मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

जन्माष्टमी के मौके पर यहां लोग किन्नौर और हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आते हैं।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )

यहां का दृश्य भी काफी मनमोहक होता है खासकर ठंड के मौसम में जब बर्फ पड़ती है। चारों ओर हिमालय की पहाड़ियों से घिरे इस मंदिर को बेहद चमत्कारिक भी बताया जाता है।

Photo Credit : ( @yullakandatrek/Insta )