Jun 29, 2025

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

sushma kumari

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 यानी आज शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर चुके हैं।

ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, विलासिता, प्रेम और वित्तीय स्थिरता के कारक ग्रह माने जाते हैं।

यूं तो इस गोचर का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर दिखेगा, लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि

यह गोचर आपके लिए कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

यह गोचर कर्क राशि के लिए भी आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। बिजनस में मुनाफा होगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इस समय आप बिजनस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा ‘महापाप’ चाणक्य से जानिए