घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है? जानिए यहां

Aug 24, 2025, 07:01 PM
Photo Credit : ( pixabay )

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा सही दिशा में और उचित स्‍थान पर रखा हो तो आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

Photo Credit : ( pixabay )

साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

Photo Credit : ( pixabay )

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा और स्थान पर रखना चाहिए। आइए जानते हैं…

Photo Credit : ( pixabay )

किस दिशा में रखें तुलसी का पौधा?

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

Photo Credit : ( pixabay )

तुलसी का पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

Photo Credit : ( pixabay )

इस दिशा में नहीं लगाएं तुलसी

वास्तु अनुसार तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं।

Photo Credit : ( pixabay )

साथ ही दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

Photo Credit : ( pixabay )