Aug 24, 2025

500 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बन रहे 5 दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह त्योहार 27 अगस्त से शुरू होगा और 8 सितंबर तक चलेगा। वहीं इस बार गणेश चतुर्थी पर 5 दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, प्रीति योग, इंद्र योग और ब्रह्म योग शामिल है।

ऐसे में इन योगों के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।

निवेश से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं य लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभकारी साबित हो सकता है इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।

साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों के लिए अब समय है अपनी क्षमता और रचनात्मकता दिखाने का।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

पांच ग्रहों का दुर्लभ संयोग तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं विवाहित तुला राशि के लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि वैवाहिक जीवन में रोमांस और गहराई का नया रंग देखने को मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

आप लोगों के लिए 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

साथ ही आपको अपने फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। जिसे लेकर आप काफी समय से बहुत ही चिंतित थे। अब आपकी कई मुश्किलें आसान होंगी।

गणेश चतुर्थी: गणपति बप्पा को लाने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, मिलेगा शुभ फल