Jul 16, 2025

घर में बांसुरी रखने के ये हैं चमत्कारी फायदे

pushpendra kumar

बांसुरी को घर में रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे खत्म होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बांसुरी को घर के मेन गेट पर ठीक दिशा में लगाया जाए, तो यह धन के आगमन के रास्ते खोलती है और आर्थिक तंगी से राहत दिलाती है।

बांसुरी की मधुर ध्वनि मन को शांत करती है और तनाव को कम करती है।

जिस घर में बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्णा का वास भी रहता है। उनकी कृपा से घर में सुख शांति बरकरार रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी में क्लेश दूर करने के लिए सोते समय सिरहाने पर बांसुरी रखें। इससे संबंधों में सुधार होता है।

घर में बांसुरी ऐसी जगह पर रखनी या लगानी चाहिए जहां से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े।

यह स्टोरी सामान्य जानकारियों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से सलाह लें।

सावन शिवरात्रि पर कर लें ये उपाय, हर कष्ट होगा दूर