Jul 08, 2025

12 महीने बाद सूर्य की राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगस्त में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग सिंह राशि में बनेगा।

जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है।

वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

आप लोगोंं के लिए बुधादित्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है।

साथ ही विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा।

वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग इनकम और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों को कोई बड़ी व्यवसाय़िक डील हो सकती है।

भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाते केतकी के फूल? जानें कारण