May 10, 2025

भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार को करें ये 6 काम

sushma kumari

हिंदू धर्म में रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।

रविवार के दिन भक्त भगवान सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

मान्यता है कि इस दिन उनकी विशेष पूजा-पाठ करने और व्रत रखने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं, तो इससे जीवन के दुखों और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

रविवार को सुबह नहाने के बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

रविवार के दिन सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे साधक के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।

रविवार के दिन तांबे के लोटे से भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

रविवार को शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

रविवार के दिन चावल, दूध और गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

इसके अलावा रविवार को चावल और गुड़ को मिश्रित करके नदी में डालना भी शुभ होता है।

जून में शुक्र और बुध की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत