May 10, 2025

जून में शुक्र और बुध की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार जून में ग्रहों के राजकुमार बुध और धन के दाता शुक्र ग्रह एक साल बाद अपनी स्वराशि में संचरण करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में तो वहीं बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशि का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो रही हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और बुध का गोचर लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे साथ ही कारोबारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र और बुध का गोचर कन्या राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।

साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको फंस हुआ धन मिल सकता है।

नमक के पानी से हाथ धोने से क्या चमक जाती है किस्मत? ज्योतिष से जानें