Jul 24, 2025

12 महीने बाद बनेगी सूर्य और शुक्र की महायुति, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग अनुसार नवंबर में सूर्य और शुक्र की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति तुला राशि में बनेगी। जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है।

ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र की युति अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र और सूर्य का संयोग कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

साथ ही आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का योग है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य की युति इनकम और निवेश के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकती है।

इस समय आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

क्या कांच का टूटना अपशकुन होता है? जानिए शुभ और अशुभ संकेत