Jul 24, 2025

क्या कांच का टूटना अपशकुन होता है? जानिए शुभ और अशुभ संकेत

sushma kumari

कई बार ऐसा होता है कि कांच की चीजें अचानक गिरकर टूट जाती हैं।

कांच यानी शीशे के टूटने पर कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, तो कुछ इसे बहुत अशुभ मानते हैं।

ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र से जानते हैं कि घर में कांच का टूटना शुभ होता या अशुभ।

कांच का टूटना शुभ या अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर में शीशा या कांच अचानक टूट जाए, तो इसे अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत माना जाता है।

वास्तु के अनुसार इसका मतलब होता है कि कोई बड़ा संकट या बुरा प्रभाव घर में प्रवेश करने वाला था, लेकिन उस नकारात्मक ऊर्जा को कांच ने अपने ऊपर ले लिया और उस घटना को होने से रोक दिया।

कांच के टूटे टुकड़े घर में न रखें

भले ही वास्तु शास्त्र में कांच टूटने को शुभ माना गया है, लेकिन इसके टूटे टुकड़ों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए वरना इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच या शीशे का अचानक टूटना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि यदि घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है, तो उसकी सेहत में सुधार हो सकता है।

8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानें सही तिथि और मुहूर्त