May 13, 2025

1 साल बाद शुक्र ग्रह बनाने जा रहे मालव्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार जून में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनेगा।

वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचऱण करेंगे।

इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर संचरण करने जा रहे हैं।

इसलिेए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे।

इसलिेए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

तुलसी का पत्ता मिटा सकता है गरीबी, जानें उपाय