Aug 12, 2025

18 साल बाद बनेगा शुक्र और केतु ग्रह का संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

धन के दाता शुक्र सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से पापी ग्रह केतु स्थित हैं।

जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है। इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी के साथ अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए लग्जरी के दाता शुक्र और छाया ग्रह केतु की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है।

साथ ही धन, करियर और बैंक बैलेंस के मामले में भी यह अवधि काफी अच्छा रह सकती है। व्यापारियों को बड़े निवेश से लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र और केतु की संयोग सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध शुभ सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है।

वहीं व्यापारियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

कृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास के नियम, भोग में चढ़ाएं ये चीजें