Jun 11, 2025

हाथ में ऐसा शनि पर्वत होने पर जीवन में खूब मिलता है मान- सम्मान और शोहरत

Astro Aditya Gaur

हस्तरेखा शास्त्र में प्रमुखतय सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, शुक्र और सूर्य पर्वत का जिक्र मिलता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि पर्वत और रेखा के बारे में, अगर हथेली में शनि रेखा पर्वत विकसित और प्रबल होता है, तो व्यक्ति को बहुत कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हाथ लग जाती है।

आइए, जानते हैं हथेली में कहां होता है शनि पर्वत और रेखा और इसके होने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है?

हाथ में ऐसा हो शनि पर्वत

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पूरी तरह विकसित होता है, तो ऐसे लोग बेहद लकी होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं।

साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं।

समाज में खूब मिलता है मान- सम्मान

हथेली में अगर शनि पर्वत का झुकाव गुरु पर्वत की तरफ हो, तो यह बेहद अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग लोकप्रिय होते हैं।

साथ ही समाज में खूब मान-सम्मान हासिल करते हैं। इन्हें समाज के लोग बहुत श्रेष्ठ समझते हैं। साथ ही ये लोग बड़ी कंपनी में किसी बड़े पद पर तैनात होते हैं।

शनि और बुध पर्वत हो पूर्ण विकसित

अगर हाथ में शनि पर्वत और बुध पर्वत दोनों पूरी तरह स्पष्ट हों, तो ऐसे लोग जीवन में सक्सेस हासिल करते हैं। साथ ही ये लोग बड़े व्यापारी होते हैं।

ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। इन लोगों को आलस्य पसंद नहीं होता है।

ये 5 अशुभ संकेत इग्नोर मत करो, गरीबी आने का खतरा