Aug 06, 2025

30 साल बाद शनि और मंगल बनाएंगे समसप्तक योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग अनुसार मंगल ग्रह ने 28 जुलाई को कन्या राशि में प्रवेश किया था। तो वहीं शनि देव मीन राशि में स्थित हैं। ऐसे में दोनों के बीच में समसप्तमक योग बन रहा है।

ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शनि का समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सुखद अनुभव होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल और शनि का समसप्तक योग सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शनि का समसप्तक योग कर्क ऱाशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।

साथ ही इस दौरान धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।

मंदिर में प्रवेश से पहले घंटी क्यों बजाई जाती है? धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक कारण