May 07, 2025

30 साल बाद शनि देव मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव जुलाई में वक्री होकर साल के अंत में मार्गी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।

वहीं इन राशियों के लोग देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं।

साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार मेंं तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं।

साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का साथ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर सीधी चलने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

घर पर इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा, होगी बरकत ही बरकत