Jul 17, 2025

100 साल बाद सावन शिवरात्रि पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम

Astro Aditya Gaur

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को है। वहीं इस दिन गुरु और चंद्र का दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है।

ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। वहीं आक्समिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं।

वहीं देश-दुनिया की यात्रा कर सकते है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

वहीं संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे और मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ होगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।

साथ ही जो लोग समाज के हित में काम करते हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।

घर में शिवलिंग रखने की सही दिशा क्या है?