Jul 13, 2025

सावन में 72 साल बाद 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

पंचांग अनुसार सावन के महीने में 4 ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। जिसमें शनि 13 जुलाई को वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह 17 जुलाई को वक्री होंगे। वहीं राहु और केतु पहले से ही वक्री चल रहे हैं।

ऐसे में सावन में 4 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। आपको बता दें कि यह संयोग लगभग 72 साल बाद बन रहा है।

जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

चार ग्रहों की उल्टी चाल वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है।

साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही यह समय आपके रिश्तों में सुधार और नए संबंधों की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही यह समय आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सावन के महीने में 4 ग्रहीं वक्री चाल सकारात्मक साबित हो सकती है। इस समय आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

साथ ही इस दौरान नई परियोजनाएं शुरू करने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

अगर सपनों में नजर आए ये चीजें, तो समझिए शिव जी आपके साथ हैं